{"_id":"644d61c0d02ae2a53d09d3d6","slug":"angered-by-policemans-indecency-farmer-ate-poison-in-the-police-station-jpnagar-news-c-15-1-mbd1028-131300-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पुलिसकर्मी के अभद्रता करने से नाराज किसान ने थाने में खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पुलिसकर्मी के अभद्रता करने से नाराज किसान ने थाने में खाया जहर
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। पत्नी की शिकायत के बाद थाने में पुलिसकर्मी ने किसान अंकित कुमार से अभद्रता कर दी। जिससे नाराज होकर किसान ने थाने में ही जहर खा लिया। आनन-फानन में पुलिस वालों ने किसान के मुंह से जहर की पुड़िया निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक ने थाने के बाहर अपनी पत्नी के सामने ही जहर खाने का प्रयास किया था, जो पूरी तरह स्वस्थ है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव मिर्जापुर में रहने वाले अंकित कुमार पेशे से किसान हैं। उसकी शादी आठ साल पहले नेहा के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक अंकित और नेहा के बीच किसी बात को लेकर अनबन रहती है। शनिवार की दोपहर दोनों के बीच कहासुनी हुई तो पत्नी नेहा ने डायल 112 पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को थाने बुला लिया। इसके बाद पति-पत्नी थाने पहुंचे। आरोप है कि थाने में दंपती से महिला पुलिसकर्मी बात कर रही थीं। तभी वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने अंकित के साथ अभद्रता कर दी।
अभद्रता से नाराज अंकित ने जेब में रखी जहर की पुड़िया निकालकर मुंह में डाल ली। जिसे देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में अंकित को पकड़ कर उसके मुंह से जहर की पुड़िया निकाली। हालांकि किसी अनहोनी के डर से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत ठीक है। युवक अंकित का कहना है कि वह घर से ही गेहूं में रखे जाने वाली जहर की पुड़िया लेकर आया था। उसकी पत्नी ने पुलिस से पिटवाने की धमकी दी थी और थाने में वही हुआ। जिससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पुलिस कस्टडी में जहर खाने की बात निराधार और तथ्यहीन है। पत्नी के द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद युवक ने थाने के बाहर पत्नी के सामने ही जहर खाने का प्रयास किया था। युवक पूरी तरह स्वस्थ है। - आदित्य लांग्हे, एसपी