{"_id":"65dfa669bcd498b14101215c","slug":"angered-by-grandmothers-scolding-a-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-114643-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: दादी की डांट से नाराज पोती कमरे में हो गई बंद, दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो निकल गई चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: दादी की डांट से नाराज पोती कमरे में हो गई बंद, दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो निकल गई चीख
Thu, 29 Feb 2024 03:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस का वाहन
- फोटो : सोशल मीडिया
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में दादी की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्र के गांव में मजदूर का परिवार रहता है। मजदूर ईंट भट्ठे पर काम करता है।
विज्ञापन
उसकी 18 वर्षीय पुत्री मंगलवार सुबह घर पर ही थी। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर उसकी दादी ने उसे डांट दिया था। जिसके बाद युवती ने घर के ही कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक युवती कमरे से बाहर नहीं निकली तो दादी ने कमरे में जाकर देखा होश उड़ गए।
विज्ञापन
शोर मचाने पर परिजनों ने उसे नीचे उतारा। हालांकि, परिजन उसे स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन