फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Anger over offline transfers getting stuck

Amroha News: ऑफलाइन तबादलों के अटकने पर रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Anger over offline transfers getting stuck
अमरोहा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के ऑफलाइन तबादलों के अटके होने पर रोष जताया। साथ ही कई मांगों को लेकर संघ ने 20 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रविवार को जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में बैठक में प्रदेशीय मंत्री डॉ. जीपी सिंह ने बताया कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं को लगातार अनदेखा कर रही है। इससे शिक्षकों में रोष है। स्थानीय स्तर पर शिक्षकों के चयन और प्रोन्नत वेतन मान, जो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लंबित पड़े है, इनका शीघ्र ही निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन

सावन माह में छात्र-छात्राओं को सोमवार के दिन रूट डाइवर्ट, रास्ते बंद होने की वजह से परेशानी होती है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक सोमवार को स्कूल, कॉलेज बंद रखे जाएं। जिलाध्यक्ष गुरनाम सिंह और जिला महामंत्री बालक राम ने बताया कि प्रदेशीय आह्वान पर शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 20 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अतुल कुमार शर्मा, कृष्ण पाल सिंह, महिपाल सिंह, चारु शर्मा, हरिओम शर्मा, श्रीनारायन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed