फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Anger expressed over power cuts in Bhakiyu Tikait's panchayat

Amroha News: भाकियू टिकैत की पंचायत में बिजली कटौती पर जताया रोष

Mon, 26 May 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 26 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Anger expressed over power cuts in Bhakiyu Tikait's panchayat
हसनपुर। भाकियू टिकैत की पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह ने कहा कि किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए 24 घंटे में महज दो से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जिससे फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को मंडी समिति में आयोजित बैठक में किसानों ने कहा कि गांव नूरपुर खुर्द में एक सप्ताह से बिजली की लाइन कटी है। जिससे कई किसानों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही। झकड़ी फीडर पर तालाब के पास पोल पर तार टूटे पड़े हैं। उन्हें सही कराया जाए। सुबह के समय मंडी का गेट नंबर दो बंद रहता है। जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

झकड़ी भदौरा मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस मार्ग की मरम्मत कराई जाए या नया मार्ग बनवाया जाए। मध्यगंगा नहर में शीघ्र पानी छोड़ा जाए। केसीसी पर किसानों को छूट का लाभ नहीं मिल रहा है। जिससे किसान परेशान है। पंचायत में बिजली की समस्या का समाधान करने के लिए एसडीओ मिथलेश कुमार पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह, प्रदेश महासचिव महावीर सिंह, संजीव बालियान, सीता आर्य, रनवीर सिंह, अजयपाल सिंह, हरिओम सिंह, महेश पहलवान, नीलम देवी, चंदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed