{"_id":"673672d03cee6784e4083234","slug":"an-unknown-letter-took-away-the-sleep-of-a-labourer-he-told-his-three-year-old-daughter-that-it-was-his-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-129246-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अंजान चिट्ठी ने उड़ाई मजदूर की नींद, तीन साल की बेटी को बताया अपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अंजान चिट्ठी ने उड़ाई मजदूर की नींद, तीन साल की बेटी को बताया अपना
विज्ञापन
अमरोहा।
एक अंजान चिट्ठी पढ़कर मजदूर की नींद उड़ गई। चिट्ठी में उसकी पत्नी के चरित्र पर सवाल खड़े किए। उसकी तीन साल की बेटी को अपना बताया गया। मजदूर ने पुलिस को चिट्ठी देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। मोहल्ले में एक मजदूर परिवार समेत रहता है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन साल की बेटी भी है। मंगलवार को डाकिया एक लिफाफा लेकर आया। डाकिए के जाने के बाद मजदूर ने लिफाफा खोला तो उसमें एक हस्तलिखित चिट्ठी मिली। जिसमें उसकी पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाते हुए शादी से पहले अपनी प्रेमिका बताया और उसकी तीन साल की बेटी को भी अपना बताया। चिट्ठी पढ़कर वह परेशान हुआ मगर कुछ सोचकर उसने परिवार में विवाद नहीं किया। उसने इसे साजिश मानते हुए पुलिस को कार्रवाई के लिए चिट्ठी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सीओ सिटी अरूण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं।