{"_id":"6a0774787beba8fc4c022d98","slug":"an-innocent-child-fell-into-a-pot-of-boiling-lentils-at-his-aunts-wedding-and-diedan-innocent-child-fell-into-a-pot-of-boiling-lentils-at-his-aunts-wedding-and-died-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-163717-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बुआ की शादी में खाैलती दाल के भगोने में गिरा मासूम, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बुआ की शादी में खाैलती दाल के भगोने में गिरा मासूम, गई जान
Sat, 16 May 2026 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 16 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक घर में बज रही शादी की शहनाइयां अचानक चीख-पुकार में बदल गईं। बुआ की शादी के जश्न के बीच पांच साल का मासूम काल के गाल में समा गया। दावत के लिए बनाए जा रहे खौलते उड़द दाल के भगोने में गिरने से गंभीर रूप से झुलसे बालक ने मेरठ के अस्पताल में दम तोड़ दिया।
बताते हैं कि ग्राम गुलामपुर निवासी ओमकार सिंह की बेटी की बरात बृहस्पतिवार को हापुड़ से आनी थी। घर में मेहमानों की गहमागहमी थी और आंगन के एक कोने में हलवाई दावत का खाना तैयार कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे ओमकार का पोता आर्य (05) खेलते-खेलते अचानक उस भट्ठी के पास पहुंच गया, जहां उड़द पक रही थी। संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे उबलते हुए भगोने के अंदर जा गिरा। चीख सुनकर परिजन मौके पर दौड़े और आनन-फानन में झुलसे हुए आर्य को निजी अस्पताल ले जाया गया।
हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। रात करीब तीन बजे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। आर्य की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में मातम छा गया। शादी वाले घर में मासूम की मौत की खबर से हर आंख नम थी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आर्य दो भाइयो में बड़ा था। उधर, इस घटना से दुखी होकर शादी की रस्में गमगीन माहौल में पूरी की गईं। बरात चढ़त नहीं हो सकी। इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि इस घटना की पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।