{"_id":"656f852591a43ee6d20dbe47","slug":"an-elderly-womans-bag-containing-two-lakh-rupees-was-searched-and-returned-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-9828-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बुजुर्ग महिला का दो लाख रुपये से भरा बैग तलाश कर किया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बुजुर्ग महिला का दो लाख रुपये से भरा बैग तलाश कर किया वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। ई-रिक्शा में सवार बुजुर्ग महिला का दो लाख रुपये से भरा बैग कहीं गिर गया। तलाश करने के पर नहीं मिला। पुलिस से शिकायत की गई। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बैग को तलाश कर महिला के हवाले कर दिया।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव दौरारा निवासी वृद्धा राजेश देवी पत्नी ज्ञानी त्यागी आभूषण की खरीदारी के लिए अपने घर से दो लाख रुपये लेकर चली थीं। दो लाख रुपये एक बैग में रखे हुए थे। वह रहरा अड्डा से ई रिक्शा में बैठकर सराफा बाजार को जा रहा थीं। लेकिन रास्ते में उनका बैग कहीं गुम हो गया। काफी तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम बैग तलाशने में लग गई। सीसीटीवी कैमरों की मदद से बैग को बरामद कर लिया गया। जिसे बाद में पीड़ित वृद्धा के सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि बैग तलाशने वाली टीम में कस्बा चौकी प्रभारी विकास कुमार, हेड कांस्टेबल सलीम, कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।
-- -- --