फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   An elderly woman suffering from fever for seven days died during treatment.

Amroha News: सात दिन से बुखार से पीड़ित वृद्धा की इलाज के बीच माैत

Sun, 02 Nov 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 02 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman suffering from fever for seven days died during treatment.
अमरोहा/डिडौली। जिले में बुखार कहर बरपाने लगा है। शनिवार को करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित डिडौली के गांव शेखूपुर माफी निवासी रामेश्वरी देवी (60) की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। जिलेभर में एक माह में सात लोगों की बुखार से जान चली गई है।
विज्ञापन

गांव शेखूपुर माफी निवासी नेत्रपाल की पत्नी रामेश्वरी देवी को करीब एक सप्ताह पहले बुखार आया था। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने पहले तो स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन सेहत में सुधार न होने पर तीन दिन पहले पाकबड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और शनिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में बुखार से मौत की यह पहली घटना नहीं है। मंडी धनौरा के गांव शेरपुर में पांच दिन पहले कक्षा 10 की छात्रा प्रीति त्यागी की बुखार से मौत हो गई थी। 20 अक्तूबर को कस्बा उझारी निवासी रियासत की बुखार से मौत हो गई। 19 अक्तूबर को हसनपुर क्षेत्र के गांव दौलतपुर कला में किसान की बेटी अंशु प्रजापति की बुखार से जान चली गई। उसने उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 अक्तूबर को तिगरी निवासी अशोक की मौत हो गई। 11 अक्तूबर को रहरा के गांव हिरनोटा में किसान परमाल सिंह पत्नी रेखा देवी बुखार से मौत हो गई, उन्हें काफी दिनों से हेपेटाइटिस-सी की शिकायत थी। पांच अक्तूबर को हसनपुर के गांव नूरपुर खुर्द में किसान मोहनलाल की में बुखार से मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed