फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha's pickup driver died in an accident in Thakurdwara

Amroha News: अमरोहा के पिकअप चालक की ठाकुरद्वारा में हुए हादसे में मौत

Sun, 15 Jun 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Amroha's pickup driver died in an accident in Thakurdwara
अमरोहा। नगर के मोहल्ला मुरादाबाद गेट दरबारे कलां निवासी पिकअप चालक इरशाद (48) की मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में शनिवार की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला मुरादाबाद गेट दरबारे कलां निवासी इरशाद के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और दो बेटियां हैं। वह पिकअप चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार की सुबह काम पिकअप लेकर मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा गए थे। जहां पर पिकअप खड़ी कर किसी के इंतजार में सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान कोई तेज रफ्तार वाहन उन्हें कुचलकर कर चला गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची ठाकुरद्वारा पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए और बेहतर उपचार के लिए मेरठ ले गए, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की सूचना पर परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed