फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha's Lal is amazing, made two Guinness World Records in golf

Amroha News: अमरोहा के लाल का कमाल, गोल्फ में दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड किए अपने नाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Amroha's Lal is amazing, made two Guinness World Records in golf
अमरोहा। कमाल अमरोहवी ने जहां फिल्म इंडस्ट्रीज में अमरोहा की पहचान बनाई। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अमरोहा को विश्व में छा दिया। अब एक और अमरोहा के लाल ने कमाल कर दिया। मूलरूप से वाजिदपुर के रहने वाले रिटायर्ड कर्नल राजवीर सिंह के बेटे अनूप सिंह ने गोल्फ खेलकर दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उनके दोनों रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

राजवीर सिंह अमरोहा के गांव वाजिदपुर में रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी गीता देवी के अलावा 35 वर्षीय अनूप सिंह इकलौते बेटे हैं। गीता देवी गृहिणी हैं। राजवीर सिंह 506 बेस वर्कशॉप कोर ऑफ ईएमई जबलपुर में तैनाती रहे। वर्ष 2010 में रिटायर हुए हैं। वर्तमान में वह अपनी पत्नी के साथ मेरठ में रहते हैं। जबकि उनके बेटे अनूप सिंह गुड़गांव की संस्था कर्मा लेकलैंड्स मनेसर में हेड कोच के पद पर तैनात हैं। करनल राजवीर सिंह ने बताया कि अनूप सिंह ने एक साथ दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। पहला रिकॉर्ड उन्होंने गोल्फ की गेंद को क्लब (गोल्फ खेलने वाला बल्ला) पर उछालते हुए 12 किलोमीटर की दूरी तय करके बनाया है।
विज्ञापन

जबकि पुराना तीन किलोमीटर का रिकॉर्ड इस श्रेणी में अमेरिका के आश्रिता फुरमैन (कीथ फुरमैन) के नाम पर था। अश्रिता फुरमैन 600 रिकॉर्ड बनाकर गिनीज के रिकॉर्ड ऑफ रिकार्ड्स के होल्डर हैं। अनूप सिंह ने उनसे चार गुना अधिक दूरी तय की है। दूसरा रिकॉर्ड गेंद को क्लब (गोल्फ स्टिक) पर उछालते हुए अधिकतम समय बिताने का है। 12 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए गोल्फ की गेंद को 2 घंटे 27 मिनट 20 सेकंड तक जमीन से अलग रखा, जबकि पुराना रिकॉर्ड 1 घंटे 44 मिनट का था। अनूप सिंह ने इस उपलब्धि के लिए छह महीने पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। रिकॉर्ड के अप्रूवल में गिनीज ऑफिस ने पांच महीने का समय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांगकांग में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं अनूप
अनूप सिंह पूर्व में गोल्फ के खिलाड़ी रहे हैं। वह वर्ष 2001 में मलेशिया और 2006 में हांगकांग में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अनूप सिंह ने आठ साल की उम्र से गोल्फ खेलना शुरू किया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के इस कठिन कार्य में कर्मा लेकलैंड्स मानेसर का बहुत बड़ा योगदान रहा। संस्था के शीर्ष मैनेजमेंट व कर्मचारी तैयारी में अनूप का हौसला बढ़ाते रहे और समय-समय पर तैयारी स्थल पर उपस्थित रहकर उनका उत्साहवर्धन करते रहे। अनूप सिंह की इस कामयाबी पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed