फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: young man took Class 9 student with him, raped her after seeing her alone, accused arrested

Amroha: कक्षा नौ की छात्रा को युवक ले गया साथ, अकेली देख किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 May 2024 02:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 02 May 2024 02:14 PM IST
सार

हसनपुर में एक युवक ने कक्षा नौ की छात्रा को अगवा कर लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।   

विज्ञापन
Amroha: young man took Class 9 student with him, raped her after seeing her alone,  accused arrested
नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसनपुर में कक्षा नौ की छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बताते हैं कि नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली मजदूर की बेटी नगर के ही एक इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। दो दिन पूर्व छात्रा घर से स्कूल गई थी  लेकिन  नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि मोहल्ले का ही एक युवक छात्रा को बहला फुसलाकर ले गया है।
विज्ञापन


पुलिस से शिकायत होने के बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की और छात्रा की तलाश शुरू की। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि छात्रा को बरामद कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोप को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण के आरोप में पिता-पुत्रों पर केस

गजरौला के एक गांव की युवती का पड़ोस के युवक ने बहला फुसला कर अपहरण कर लिया। उसके पिता और भाई ने भी उसका सहयोग किया। पुलिस ने आरोपी युवक, उसके भाई और पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है।


गांव निवासी ग्रामीण की 19 वर्षीय बेटी मंगलवार की शाम साढ़े आठ बजे रास्ते में जा रही थी। ग्रामीण का आरोप है कि गांव के युवक ने उसकी बेटी का बहला फुसला कर अपहरण कर लिया।


वह काफी देर बाद घर नहीं आई तो परिजनों ने तलाश शुरू की। जानकारी करने पर ग्रामीणों ने गांव के युवक द्वारा बहला फुसला कर अपहरण करने की बात कही। पुलिस ने आरोपी मोंटी, उसके भाई बंटी और पिता मुनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed