फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: young man crossing highway crushed vehicle, canter driver died collision between canter and truck

Amroha: हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने कुचला, कैंटर व ट्रक की टक्कर में कैंटर चालक की जान गई

Sat, 30 Dec 2023 01:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Dec 2023 01:07 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि डिडौली में हाईवे पार करने के दौरान युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस उसकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है। दूसरे हादसे में कैंटर चालक की जान चली गई।

विज्ञापन
Amroha: young man crossing highway crushed vehicle, canter driver died collision between canter and truck
अमरोहा में क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : संवाद

विस्तार

डिडौली में शुक्रवार रात हाईवे पर अवैध कट को पार करते समय युवक को वाहन ने कुचल दिया। इसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद भी जान गंवाने वाले की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।  यह हादसा डिडौली कोतवाली के सामने गांव के अड्डे पर हुआ।

विज्ञापन


अवैध कट पार करके मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाली लेन पर जा रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन के चालक ने कुचल दिया। थोड़ी देर में ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 साल है। उसने लाल रंग की शर्ट पहन रखी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है। उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, गजरौला-हसनपुर मार्ग पर टायर भरे कैंटर एवं सब्जी लदे ट्रक में टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें रजबपुर क्षेत्र के गांव पीपली कला निवासी संजीव (35) कैंटर चालक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। घायलों की शिनाख्त नहीं हुई। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव पीपली कला निवासी संजीव पुत्र रामलाल कैंटर चालक है। शुक्रवार देर शाम को वह कैंटर लेकर गजरौला से हसनपुर की तरफ जा रहा था।


हसनपुर-गजरौला मार्ग पर हसनपुर के नजदीक सामने से आ रहे सब्जी लदे ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त और चालक संजीव समेत चार लोग घायल हो गए। बाद में संजीव ने दम तोड़ दिया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed