{"_id":"636d5148f2f09f10086ddcaa","slug":"amroha-won-the-board-in-the-intellectual-evaluation-test-jpnagar-news-mbd4469412184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्धिक मूल्यांकन परीक्षा में मंडल में अमरोहा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्धिक मूल्यांकन परीक्षा में मंडल में अमरोहा ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर के आदेश पर बृहस्पतिवार को मंडल में कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं के बुद्धि मूल्यांकन के लिए आयोजित परीक्षा में अमरोहा ने बाजी मार ली। संभल फिसड्डी रहा। बिजनौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं मुरादाबाद तीसरे स्थान पर रहा तो रामपुर में चौथा स्थान हासिल किया है। इसके लिए कमिश्नर ने अमरोहा प्रशासन की सराहना की।
डीएम बीके त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा 1 से 5 तक परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बौद्धिक मूल्यांकन के लिए परीक्षा कराई गई, जिसमें अमरोहा में पंजीकृत 92172 विद्यार्थियों में से 75288 ने परीक्षा दी। जिसका प्रतिशत 81.68 रहा है। ऐसे ही बिजनौर जनपद में 162685 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 131428 यानी 80.79 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा दी है। मुरादाबाद जिले में 149896 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसके सापेक्ष 116619 यानी 77.80 फीसदी ने परीक्षा दी।
वहीं रामपुर जनपद में पंजीकृत 133598 में से 103875 ने परीक्षा दी। जिसका कुल प्रतिशत 77.75 रहा है। ऐसे ही संभल में पंजीकृत 159662 छात्र-छात्राओं में से 114230 ने परीक्षा दी। मंडल में फिसड्डी रहे संभल का कुल प्रतिशत 71.54 प्रतिशत रहा है।