{"_id":"67a9ce3bc29cac861400c27f","slug":"amroha-woman-kills-two-daughters-then-slits-her-own-neck-villagers-in-panic-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां का खौफनाक कदम: गला घोंटकर दो बेटियों को मार डाला, फिर चाकू से काट ली गर्दन, घर में चारों तरफ बिखरा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां का खौफनाक कदम: गला घोंटकर दो बेटियों को मार डाला, फिर चाकू से काट ली गर्दन, घर में चारों तरफ बिखरा खून
Mon, 10 Feb 2025 03:30 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 10 Feb 2025 03:30 PM IST
सार
नौगांवा सादात के बहादुरपुर खुर्द गांव में मां ने अपनी दो बेटियों का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद फिर खुद आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बेटियों की हत्या के जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बहादुरपुर खुर्द की रहने वाली सोनिया ने अपनी बेटी अनुष्का (9) और किट्टो (5) की कपड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में सोनिया ने चाकू से अपनी भी गर्दन काट ली। सोनिया को घर के आंगन में लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर उसकी बड़ी बहन ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने सोनिया को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। उधर, अनुष्का और किट्टो को मृत अवस्था में देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्तल पर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
सोनिया ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है। परिजन और ग्रामीण भी अंजान बने हुए हैं। आत्मघाती कदम उठाने वाली सोनिया गांव में रहने वाले कौपीन की पत्नी है। दोनों की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। सोनिया का मायका मेरठ के मुजफ्फरनगर के खतौली का है।
विज्ञापन
सोनिया की बड़ी बहन पूनम भी कौपीन के बड़े भाई रामभूल को ब्याही है। पुलिस के मुताबिक तीन भाइयों में मझले कौपीन नोएडा में नौकरी करता है। शनिवार को वह घर आया था, इसके बाद सोमवार की सुबह नोएडा के लिए चला गया। लेकिन, दोपहर करीब 12 बजे उसकी पत्नी सोनिया ने ये आत्मघाती कदम उठा लिया।
सोनिया ने अपनी दोनों बेटियों की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है। सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, सीओ पंकज त्यागी समेत आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।