फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: wife had died few days ago, now farmer was found dead on bed, family said - he was murdered

Amroha: कुछ दिन पहले पत्नी की मौत, अब किसान का चारपाई पर मिला शव, शरीर पर जख्म...परिजन बोले- मार डाला

Sun, 16 Jun 2024 06:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 16 Jun 2024 06:34 PM IST
सार

अमरोहा के हसनपुर में किसान का घर में शव मिला है। कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी की मौत हुई है। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Amroha: wife had died few days ago, now farmer was found dead on bed, family said - he was murdered
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर में किसान कन्हैया (60) उर्फ कालिया का शव चारपाई पर मिला। वह अपने घेर पर सो रहा था। छोटे भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर में कन्हैया उर्फ कालिया रहते थे।
विज्ञापन


कुछ समय पूर्व बीमारी के चलते उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। उनके कोई संतान भी नहीं थी। गांव के बाहरी छोर पर घेर बना हुआ है। जिसमें बने एक कमरे में कन्हैया अकेले रहते थे। यहां पर वह खेतीबाड़ी के साथ पशुपालन भी करते थे। रोजाना की तरह वह शनिवार की रात को अपने घेर में पड़ी चारपाई पर सो रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह को जब सोकर नहीं उठे तो छोटा भाई सल्लू वहां पहुंचा। देखा तो वह मृत अवस्था में पड़े थे। सल्लू ने उनकी गर्दन पर निशान होने की बात कही और हत्या की आशंका जताई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed