फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Warriors defeated Revenue team by 19 runs

Amroha News: अमरोहा वॉरियर्स ने रेवेन्यू की टीम को 19 रनों से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Amroha Warriors defeated Revenue team by 19 runs
अमरोहा के मालीखेड़ा स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान शाॅट लगाते ​खिलाड़ी। संवाद
अमरोहा। स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में रविवार को पुलिस की अमरोहा वॉरियर्स और अमरोहा रेवन्यू की टीमों के बीच मैत्री मैच खेला गया। अमरोहा वॉरियर्स की टीम ने 19 रनों से जीत दर्ज की। अमरोहा वॉरियर्स की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए अजय कुमार ने 40 और कप्तान एसपी अमित कुमार आनंद ने 29 रनों की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

अमरोहा वॉरियर्स के कप्तान एसपी अमित कुमार आनंद ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। उनकी टीम ने 25 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। टीम के अजय कुमार ने 21 गेंदों में 40 रन व कप्तान एसपी अमित कुमार आनंद ने 39 गेंदों में 29 रन बनाए। इसके अलावा सारुल चौहान ने 15, डिप्टी एसपी अवध भान सिंह ने 26, एएसपी राजीव कुमार सिंह ने 27 और राहुल कश्यप ने 16 रनों का योगदान दिया। अमरोहा रेवन्यू के रूपक सक्सेना व सावी गुर्जर ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाबी बल्लेबाजी के लिए उतरी अमरोहा रेवन्यू की टीम ने शानदार आगाज किया, लेकिन 19 रनों मैच हार गई। रेवन्यू टीम के विवेक कुमार ने 64 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा नायब तहसीलदार योगेश कुमार ने 43 गेंदों में 30 रन बनाए। अमरोहा वॉरियर्स के कप्तान एसपी अमित कुमार आनंद, करन यादव, अभिषेक गिल, अजय कुमार, ललित चौधरी व राहुल कश्यप ने एक-एक विकेट लिया। रेवन्यू की टीम निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर कुल 169 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद को मैन ऑफ द मैच व एएसपी राजीव कुमार सिंह को बेस्ट बॉलर तथा अमरोहा रेवन्यू की और से 81 रन की पानी खेलने वाले विवेक कुमार को बेस्ट बेट्समैन के खिताब से नवाजा गया। वहीं, अमरोहा रेवन्यू टीम की कप्तानी जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article