फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Video of a deadly stunt on the state highway goes viral, motorcycle thrown in the air

Amroha: स्टेट हाईवे पर जानलेवा स्टंट करने का वीडियो वायरल, हवा में उछाली मोटरसाइकिल...पुलिस कर रही जांच

Sat, 27 Jan 2024 04:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 27 Jan 2024 04:32 PM IST
सार

अमरोहा में बाइक से जान जोखिम में डाल स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक हवा में बाइक को उछालते हुए हाईवे पर उसे चला रहा है। उसके आसपास अन्य लोग भी वाहन चला रहे हैं। स्टंटबाज ने हेलमेट भी नहीं लगाया है। पुलिस को उसकी तलाश है। 

विज्ञापन
Amroha: Video of a deadly stunt on the state highway goes viral, motorcycle thrown in the air
अमरोहा में बाइक पर स्टंट करता सवार - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा जिले में स्टंटबाजी के मामले में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब हसनपुर-संभल मार्ग पर एक युवक का चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। रील बनाने के चक्कर में युवक अपनी जान जोखिम में डालकर स्टंट बाजी की।

विज्ञापन


पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी है। शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हसनपुर-संभल मार्ग पर गांव कालखेड़ा के नजदीक का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि स्टेट हाईवे पर अलग-अलग छह बाइक एक साथ चल रही है।
विज्ञापन


पांच बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए हैं। एक युवक बिना हेलमेट लगाए बीच में बाइक चला रहा है। वह चलती बाइक पर अगला पहिया उठाकर खतरनाक स्टंट कर रहा है। खतरनाक स्टंट कर वह यातायात नियमों की भी धज्जियां उड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई के बाद भी युवाओं में खतरनाक स्टंट करने का क्रेज नहीं थम रहा है। युवक रील बनाकर फॉलोवर्स बढ़ाने के चक्कर में अपनी जान दांव पर लगाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।

पुलिस क्षेत्र अधिकारी दीप कुमार पंत का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed