{"_id":"6231b4c2da490a5aa9136b2e","slug":"amroha-usha-murder-case-wife-not-letting-husband-to-marry-with-her-sister-so-killed-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊषा हत्याकांड में नया मोड़: साली से शादी में रोड़ा बन रही थी पत्नी, पति ने कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊषा हत्याकांड में नया मोड़: साली से शादी में रोड़ा बन रही थी पत्नी, पति ने कर दी हत्या
Wed, 16 Mar 2022 03:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 16 Mar 2022 03:28 PM IST
सार
एसपी के मुताबिक धीरसिंह के अपनी पत्नी ऊषा की छोटी बहन से प्रेम संबंध हो गए थे। जिसका ऊषा विरोध करती थी। धीरसिंह अपनी साली से शादी करना चाहता था
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के आदमपुर थाना पुलिस ने ऊषा हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। साली से शादी में बाधक बनने पर पति ने ही पत्नी की हत्या की थी। पुलिस और गांव वालों को धोखे में रखने के लिए पत्नी से दुष्कर्म की आशंका और हत्या की झूठी कहानी गढ़ी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एसपी पूनम ने बताया कि 12 मार्च की रात आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव खरपड़ी में किसान धीरसिंह की पत्नी ऊषा की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान ऊषा अपने दो बच्चों के साथ घर में सोई हुई थी। उसका पति धीरसिंह खुद को खेत पर ट्यूबवेल चलाकर गेहूं की फसल की सिंचाई करने का दावा कर रहा था।
विज्ञापन
घटना में धीरसिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने ऊषा की हत्या के बाद घटनास्थल से चूल्हे की अधजली लकड़ी और सिल का बाट आलाकत्ल के रूप में बरामद किया था। क्योंकि लकड़ी और सिल का बाट खून में सने हुए थे। पुलिस द्वारा पांच दिन गहन छानबीन में पति धीरसिंह ही हत्यारोपी पाया गया।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक धीरसिंह के अपनी पत्नी ऊषा की छोटी बहन से प्रेम संबंध हो गए थे। जिसका ऊषा विरोध करती थी। धीरसिंह अपनी साली से शादी करना चाहता था। ऊषा उम्र में उससे बड़ी दिखती थी। दस मार्च को धीरसिंह अपनी पत्नी ऊषा को बिना बताए साली से मिलने ससुराल चला गया था।
इस बात को लेकर घर लौटने के बाद धीरसिंह और उसकी पत्नी ऊषा के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद धीरसिंह ने पत्नी ऊषा की हत्या की पटकथा लिख डाली थी। एसपी के मुताबिक आरोपी धीरसिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।