फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Uncle-nephew bike riders died after being hit by a truck on the highway

Amroha: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक राइडर्स चाचा-भतीजे की माैत, गुरुग्राम से लखीमपुर खीरी जा रहे थे दोनों

Wed, 03 Dec 2025 09:31 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 03 Dec 2025 09:31 PM IST
सार

गजरौला हाईवे पर हुए हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी सूचना घरवालों को दे दी है। इससे पहले उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। दोनों लखीमपुर खीरी के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Amroha: Uncle-nephew bike riders died after being hit by a truck on the highway
गजरौला हाईवे पर सड़क हादसे के बाद जुटे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

हाईवे पर बुधवार शाम सवा सात बजे ट्रक की टक्कर से लखीपुर खीरी के सोना निवासी दीपक (30) और उनके भतीजे नितिन (21) की माैत हो गई। दोनों चाचा-भतीजे हरियाणा के गुरुग्राम में बाइक राइडर्स थे और दिल्ली से दोनों बाइक से लखीमपुर जा रहे थे।

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के धीरा थाना क्षेत्र के गांव सोना खुर्द निवासी दीपक और उनका भतीजा नितिन हरियाणा के गुरुग्राम में बाइक राइडर्स का काम करते थे। वह बुधवार शाम बाइक से घर जा रहे थे। हाईवे पर चौपला चौकी क्षेत्र में पहुंचे थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान अचानक आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दीपक व नितिन की मौके पर मौत हो गई। उनके शव भी क्षतविक्षत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस मौके पर गई। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी माैत हो चुकी थी। उनकी जेब में मिले मोबाइलों से दोनों की पहचान हुई। पुलिस ने सूचना परिजनों को देकर दोनों के शव सीधे मोर्चरी भिजवा दिए।

इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि हादसे में लखीमपुर खीरी के दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है। शव मोर्चरी पर रखवा दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed