फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Two road accidents within eight hours in district in first two died, second mother lost her life

Amroha: जिले में आठ घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, पहले में दो की मौत, दूसरे में मां की जान गई; बेटी गंभीर

Fri, 08 Mar 2024 07:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 07:44 PM IST
सार

अमरोहा जिले में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। पहले हादसे में मुरादाबाद से जोया जा रहे वाहन सवारों को पिकअप ने टक्कर मार दी थी। इसमें एक महिला और पुरुष की जान चली गई। नौगांवा सादात में हुए दूसरे हादसे में मां बेटी को ट्रक ने कुचल दिया। इसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Amroha: Two road accidents within eight hours in district in first two died, second mother lost her life
एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त बाइक।

विस्तार

नौगांवा सादात में तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बाइक सवार मां-बेटी को रौंद दिया। हादसे में उर्मिला (35) की मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी न्यासा घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक उर्मिला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव गुलड़िया के रहने वाले योगेश कुमार की पत्नी थी।

विज्ञापन


योगेश कुमार की ससुराल मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के कंजरबसेड़ा की है। शुक्रवार को योगेश कुमार की पत्नी उर्मिला व बेटी न्यासा बाइक पर सवार होकर कंजर बसेड़ा गई थीं। शाम को दोनों मां-बेटी वापस घर लौट रही थीं। इस दौरान बेटी न्यासा बाइक चला रही थी, जबकि मां पीछे बैठी थीं। न्यासा ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन


जैसे ही उनकी बाइक नौगावां सादात थानाक्षेत्र में अमरोहा-मंडी धनौरा मार्ग पर गांव मूंढा मुकारी पहुंची तभी ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उर्मिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि उनकी बेटी न्यासा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल न्यासा को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed