फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Two killed in collision between e-rickshaw and bike, crowd gathered on spot

अमरोहा: रजबपुर हाईवे पर ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, परिजनों पहुंचे तो मच गया कोहराम

Sat, 30 Sep 2023 12:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Sep 2023 12:20 PM IST
सार

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
Amroha: Two killed in collision between e-rickshaw and bike, crowd gathered on spot
रजबपुर में सड़क हादसा (FILE) - फोटो : संवाद

विस्तार

रजबपुर हाईवे पर वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के सामने ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में पीलीभीत के रहने वाले मजदूर राजाराम (60) और राम सिंह की मौत हो गई। दोनों हरियाणा से मजदूरी करके घर लौट रहे थे। पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ई-रिक्शा के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


राजाराम और रामसिंह पीलीभीत जनपद के गांव मजराहीरपुर के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक मजदूर राजाराम के परिवार में पत्नी सोमवती के अलावा दो बेटे रामधार और गोरनलाल है। राम सिंह की पत्नी कमला देवी की मौत कई साल पहले हो चुकी है।
विज्ञापन


उनके परिवार में तीन बेटे परविंदर, वीरेंद्र और बलराम है। सभी लोग मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। राजाराम और राम सिंह दोनों हरियाणा में मजदूरी करते थे। शुक्रवार को दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। उन्होंने हेलमेट भी लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को करीब 8:30 बजे जैसे ही उनकी बाइक रजबपुर थानाक्षेत्र में वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के सामने पहुंची। तभी गलत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में राजाराम और रामसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।


पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर ई-रिक्शा के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed