फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Train Accident: Rescue work went on war footing, trains started running after 16 hours

Amroha Train Accident: युद्धस्तर पर चला राहत और बचाव कार्य, 16 घंटे बाद दोनों ट्रैकों पर दौड़ने लगी ट्रेनें

Sun, 21 Jul 2024 07:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 21 Jul 2024 07:52 PM IST
सार

अमरोहा में मालगाड़ी के पलट जाने के कारण रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे कई ट्रेनों प्रभावित हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि 16 घंटे बाद रेल यातायात पूरी तरह चालू कर दिया गया। 

विज्ञापन
Amroha Train Accident: Rescue work went on war footing, trains started running after 16 hours
अमरोहा में रेलवे लाइन दुरुस्त करते कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर क्रासिंग के पास मालागाड़ी हादसाग्रस्त होने के बाद रेल यातायात बाधित हो गया। देर रात रेलवे अधिकारियों ने घटना स्थल पर डेरा डालते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू करा दिया। करीब 16 घंटे तक युद्धस्तर पर चले कार्य के बाद अप और डाउन दोनों दुरुस्त कर दी गईं।

विज्ञापन


दोपहर में अप लाइन पर राजधानी एक्सप्रेस भी गुजरी। जिसके बाद ट्रेनों के आवाजाही शुरू हो गई। शनिवार शाम 6:45 बजे मालगाड़ी संख्या (32612) गोंडा से गाजियाबाद के लिए चली थी। उसमें कनटेनर लदे थे और गाड़ी दिल्ली दिशा यानी अप लाइन पर चल रही थी।
विज्ञापन


अमरोहा स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित कल्याणपुरा गेट 27 सी के पास अचानक माल गाड़ी बीच में से डिरेल हो गई थी। तेज धमाके साथ एक के बाद एक नौ वैगन पटरी से उतरकर पलट गए थे। जिससे अप और डाउन लाइन पूरी तरह प्रभावित हो गई। वहीं, कुछ खंभे क्षतिग्रस्त होने से रेलवे की विद्युत सप्लाई भी बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद डीएम राजेश त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह व एडीएम सुरेंद्र सिह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। हादसे के बाद कई ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया था। रात करीब नौ बजे डीआरएम राज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचते हुए घटना का जायजा लिया।

दस बजे के बाद रेलवे की क्रेन व बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया था। युद्धस्तर पर कार्य शुरू हुआ और रविवार को दोपहर बाद तक चला। हालांकि, रात में ही पटरी पर पलटे वैगन को उठाकर साइड में करवा दिया गया था।

उसके बाद लाइन का दुरुस्त करने का कार्य शुरू हुआ। दोपहर एक बजे एक बजे तक अप और डाउन लाइनों का सुचारू कर दिया गया। डीआरएम भी मौके पर डटे रहे। स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि ट्रायल के लिए इंजन को ट्रैक पर चलाया गया।


जिसके बाद दोपहर 2:10 बजे राजधानी एक्सप्रेस को अप लाइन से गुजारा गया। वहीं, डाउन लाइन पर 5:04 बजे दिल्ली-मुरादाबाद की ओर मालगाड़ी को गुजारा गया। शाम 5:14 मिनट पर दिल्ली स्पेशल गोरखपुर भी गुजरी। बताया कि रेलवे यातायात सुचारू हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed