{"_id":"682f1baf054289381b04f563","slug":"amroha-tractor-trolley-collides-with-divider-on-under-construction-ganga-expressway-15-injured-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई ट्रैक्टर-ट्राॅली, महिलाए समेत 15 घायल.. तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई ट्रैक्टर-ट्राॅली, महिलाए समेत 15 घायल.. तीन गंभीर
Thu, 22 May 2025 06:12 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 22 May 2025 06:12 PM IST
सार
हसनपुर में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। तीन महिलाओं को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हसनपुर स्थित निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर पंक्चर होने से अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर-ट्राॅली डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में महिलाओं समेत करीब 15 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां से तीन महिलाओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर को सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव पंडकी निवासी करीब 20 लोग ट्रैक्टर ट्राॅली में सवार होकर गांव रूखालू जा रहे थे। वहां किसी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। ट्रैक्टर को निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे पर ले जाया जा रहा था। हाजीपुर तरारा के पास पंक्चर होने की वजह से ट्रैक्टर डिवाइडर से टकरा गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक प्रमोद कुमार, वीरवती, उर्मिला, कांता, लता, जसमाली, निर्देश, लज्जा, माया देवी, मीना, अंशु और रजनी समेत 15 लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वीरवती, उर्मिला और लता को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि हादसे के संबंध में कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है।