{"_id":"669e23a6a0cd4efb61071862","slug":"amroha-three-kanwariyas-died-two-accidents-delhi-highway-they-were-going-to-brijghat-collect-ganga-water-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: दिल्ली हाईवे पर दो हादसों में चार कांवड़ियों की मौत, गंगाजल लेने बृजघाट जा रहे थे.. परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: दिल्ली हाईवे पर दो हादसों में चार कांवड़ियों की मौत, गंगाजल लेने बृजघाट जा रहे थे.. परिवार में कोहराम
Mon, 22 Jul 2024 02:47 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:47 PM IST
सार
मुरादाबाद से गंगाजल लेने बृजघाट जा रहे कांवड़ियों के वाहन हादसे के शिकार हो गए। अलग- अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए उनके शव परिजनों को सौंप दिए। तीनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
अमरोहा में जान गंवाने वाले सोनू और रितिक
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमरोहा में रविवार की रात हाईवे पर अलग-अलग दो सड़क हादसों में चार कांवड़ियों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में देहात थानाक्षेत्र के लोदीपुर निवासी यक्ष कौशिक (20) मुरादाबाद जनपद के आबाकपुर निवासी अमित (25), दौलतपुर का रहने वाला रितिक (21) और सोनू (23) शामिल थे।
विज्ञापन
जबकि, इन हादसों में दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक अमित के परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया था। फिलहाल, दोनों सड़क हादसों में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
मृतक यक्ष कौशिक गांव लोदीपुर में रहने वाले नन्हे उर्फ काविंद्र सिंह के बेटे थे। दो भाइयों में छोटे यक्ष कौशिक बीए के छात्र थे। पुलिस के मुताबिक यक्ष चौधरी रविवार की रात करीब 10:30 बजे अपने गांव के ही रहने वाले स्पर्श पुत्र चिरंजीलाल शर्मा के साथ ब्रजघाट से गंगाजल लेकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
जबकि मुरादाबाद जनपद में भोजपुर थानाक्षेत्र के आबाकपुर के रहने वाले अमित पुत्र विनीत अपने साथी लवकुश के साथ ब्रजघाट से गंगाजल लेने जा रहे थे। जैसे ही दोनों की बाइक रजबपुर थानाक्षेत्र में पहुंची, तभी आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे यक्ष कौशिक और अमित की मौके पर मौत हो गई।
जबकि यक्ष कौशिक का साथी स्पर्श और अमित का साथी लव कुश घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने यक्ष कौशिक और अमित को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां यक्ष कौशिक के परिजन पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर ले गए। जबकि अमित के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और वह भी शव को घर ले गए। उधर, दूसरा हादसा रजबपुर थानाक्षेत्र में ही टोल प्लाजा के पास हुआ।
मुरादाबाद जनपद में नागफनी थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी विपिन के बेटे रितिक अपने साथी सोनू पुत्र चमन के साथ बाइक पर सवार होकर ब्रजघाट से गंगाजल लेने जा रहे थे। रविवार की रात करीब 11 बजे जैसे ही उनकी बाइक टोल प्लाजा के पास पहुंची, तभी कार से टक्कर हो गई।
हादसे में रितिक और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक यहां डॉक्टरों ने रितिक और सोनू को भी मृत घोषित कर दिया।
सभी को सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करना था। लेकिन, रविवार की रात एक के बाद एक सड़क हादसों में चार कांवड़ियों की मौत से पुलिस के होश उड़े हैं। रूट डायवर्जन से लेकर तमाम व्यवस्थाओं के बाद भी सड़क हादसे पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं।