{"_id":"667dc527a3a1eb35da0721e5","slug":"amroha-the-girl-was-adamant-on-living-with-her-lover-family-members-got-the-marriage-done-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha : प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती... खूब किया हंगामा, परिजनों ने कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha : प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती... खूब किया हंगामा, परिजनों ने कराई शादी
Fri, 28 Jun 2024 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:32 AM IST
सार
बाद में युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई और जमकर हंगामा किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों की चौकी के पास एक घर में शादी करा दी गई।
विज्ञापन
शादी (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैलसा क्षेत्र में घर से भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने बरामद कर दिया। बाद में युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने दोनों के परिजनाें को भी चौकी में बुला लिया। प्रेमी युगल का तेवर देख परिजनों को बैक फुट पर आना पड़ा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों की चौकी के पास एक घर में शादी करा दी गई।
विज्ञापन
यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव का है। यहां रहने वाले युवक का करीब दो साल से पड़ोस के गांव में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के परिजन इसके खिलाफ थे। लिहाजा, दोनों के घर से निकलने पर पाबंदी लगा रखी थी। परिजनों की पाबंदियों से नाराज प्रेमी युगल ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया। बुधवार की शाम प्रेमी युगल घर से फरार हो गया।
विज्ञापन
युवती के परिजनों के तलाश करने के बाद भी दोनों का पता नहीं चला। इसके बाद युवती के परिजनों ने शक के आधार पर युवक के खिलाफ तहरीर दे दी, जिसके कुछ घंटों के भीतर पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया। चौकी में लाकर पूछताछ की। युवती ने प्रेमी के साथ रहने की जिद की और जमकर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों को चौकी में बुला लिया।
विज्ञापन
परिजनों ने भी प्रेमी युगल को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों शादी करने की जिद पर अड़ रहे। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने प्रेमी-युगल के परिजनों को समझाया और दोनों की शादी करने की बात कही। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत ही पंडित को बुलाकर चौकी के पास ही एक घर में दोनों की शादी करा दी। पुलिस के मुताबिक प्रेमी-युगल के परिजनों की सहमति के बाद दोनों की शादी कर दी गई है। मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।