{"_id":"66c201c30f6ff52093061174","slug":"amroha-tantrik-made-pornographic-video-of-a-girl-raped-her-by-threatening-to-blackmail-her-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: तांत्रिक ने युवती का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल की धमकी दे किया दुष्कर्म, शादी करने का बनाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: तांत्रिक ने युवती का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल की धमकी दे किया दुष्कर्म, शादी करने का बनाया दबाव
Sun, 18 Aug 2024 07:45 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 18 Aug 2024 07:45 PM IST
सार
अमरोहा में तांत्रिक ने संभल निवासी युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद धमकाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीमार चल रही संभल की युवती को तांत्रिक ने नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
जनपद संभल के थाना हयात नगर क्षेत्र के गांव निवासी की 19 वर्षीय बेटी अक्सर बीमार रहती थी। युवती का कहना है कि उसका हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रझोहा निवासी सुनील से परिचय था। सुनील का उसके घर आना जाना भी था।
विज्ञापन
युवती की बीमारी को देखते हुए सुनील ने आदमपुर में रहने वाले एक तांत्रिक से उपचार कराने की सलाह दी। युवती सुनील के साथ तांत्रिक के पास उपचार कराने गई। दो माह पहले तांत्रिक ने तंत्र क्रिया के नाम पर युवती को अलग कमरे में ले जाकर नशीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन
इससे युवती को बेहोश कर दिया। आरोप है कि इसके बाद तांत्रिक ने युवती का अश्लील वीडियो तैयार कर लिया। बाद में उसे वायरल करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करते हुए उसने कई बार दुष्कर्म किया गया।
वहीं, तंत्र क्रिया में खर्च के नाम पर करीब एक लाख रुपये भी वसूल कर लिए। आरोप है कि इसके बाद तांत्रिक ने अपने पिता खेमपाल व परिचित मुकुल व राजकुमार के सहयोग से युवती पर सुनील से शादी करने का दबाव भी बनाया। इस पर युवती ने इनकार दिया।
युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर आदमपुर निवासी तांत्रिक पुष्पेंद्र, खेमपाल, राजकुमार समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।