फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha,suspend

ई-रिक्शा चालक से मारपीट, पुलिसकर्मियों से अभद्रता का आरोपी सिपाही निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
amroha,suspend
गजरौला। कार के बंपर में ई-रिक्शा की टक्कर लग जाने पर सिपाही ने रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। नुकसान की भरपाई के लिए उससे तीन हजार रुपये मांगे। सूचना पर जब पुलिसकर्मी पहुंचे तो उनसे अभद्रता की। इन आरोप की जांच के बाद गजरौला थाने में तैनात सिपाही पर गाज गिरी है। एसपी ने उसे निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

गजरौला के मोहल्ला विजय नगर निवासी ई-रिक्शा चालक शिव शंकर मंगलवार शाम थाना चौराहे से चौपला एक सवारी छोड़ने गया था। लौटते समय वह चौपला में ई-रिक्शा मोड़ रहे थे, तभी दिल्ली की ओर से आई कार जिसमें तीन लोग सवार थे। कार और ई-रिक्शा टकरा गए। टक्कर से कार का बंपर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार सवारों ने ई-रिक्शा चालक शिवशंकर की चौपला चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों के सामने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों में गजरौला थाने में तैनात सिपाही अमित कुमार भी था।
विज्ञापन

पिटाई के बाद नुकसान की भरपाई के लिए चालक से तीन हजार रुपये मांगे। चौपला चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों के कहने पर भी उसने ई-रिक्शा चालक के साथ रियायत नहीं बरती। आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की। पीड़ित ने स्थानीय विधायक से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कार सवार सिपाही और उसके साथी को हिरासत में लिया था। मेडिकल के लिए सीएचसी ले गए, जहां मौका पाकर सिपाही भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल परीक्षण नहीं कराया था। एसपी आदित्य लांग्हे ने सीओ मंडी धनौरा अरुण कुमार सिंह से सिपाही की रिपोर्ट मांगी थी। बुधवार को सीओ ने आरोपी सिपाही के खिलाफ अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंपी। जिसके बाद एसपी ने उसे निलंबित कर दिया। सीओ मंडी धनौरा अरुण कुमार सिंह ने सिपाही को निलंबित किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed