फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Student beaten up for protesting against teasing, villagers got angry when no action was taken

Amroha: छेड़खानी के विरोध पर छात्र से मारपीट, कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण भड़के, थाने पर काटा हंगामा

Wed, 20 Dec 2023 12:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 20 Dec 2023 12:03 PM IST
सार

हसनपुर के एक इंटर कॉलेज में नौ के छात्र से मारपीट की गई। इसकी शिकायत पुलिस से की गई तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। 

विज्ञापन
Amroha: Student beaten up for protesting against teasing, villagers got angry when no action was taken
अमरोहा के प्रदर्शन करते छात्र और अन्य - फोटो : संवाद

विस्तार

हसनपुर क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में छुट्टी के बाद घर जाते समय कक्षा नौ के छात्र से की गई मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। कहा कि कुछ छात्र विद्यालय के ही छात्राओं के साथ छेड़खानी करते हैं। इसका विरोध करने पर मारपीट की जाती है। इसी को लेकर मंगलवार को छुट्टी के बाद अभद्रता की गई।

विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बुधवार सुबह को रहरा थाना क्षेत्र के गांव ढकिया खादर के ग्रामीण हसनपुर कोतवाली पहुंचे उन्होंने हंगामा करते हुए कहा कि कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 और 12 के कुछ छात्र विद्यालय की ही छात्राओं से छेड़खानी करते हैं।
विज्ञापन


उनके साथ अश्लील हरकतें करते हैं छात्रों के साथ पढ़ने वाले गांव के छात्र इसका विरोध करते हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है। उन्हें धमकाया जाता है। इसी को लेकर मंगलवार दोपहर को छुट्टी के बाद कक्षा 9 के छात्र के साथ आम के बाग में खींचकर उसकी गन्ने से बुरी तरह से पिटाई की गई थी। जिसमें छात्र घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली में इसकी तहरीर दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आरोपी छात्रों के खिलाफ शीघ्र ही कार्रवाई की जाए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को वापस भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत का कहना है कि जल्द ही मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed