फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Stray dogs attack woman cutting grass death

Amroha: आवारा कुत्तों ने घास काट रही महिला पर किया हमला, मौत; लोगों ने लगाया जाम

Wed, 29 Jun 2022 03:54 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 29 Jun 2022 03:54 PM IST
सार

दीपपुर में सतवीर सिंह की पत्नी राजवती गांव की अन्य महिलाओं के साथ बुधवार सुबह जंगल में पशुओं के लिए घास काटने गई थी। करीब 11:30 बजे राजवती पर 12 से 15 आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया है।

विज्ञापन
Amroha Stray dogs attack woman cutting grass death
जाम लगने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर में जंगल में घास काट रही महिला पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। महिला को बुरी तरह से नोच नोच कर मार डाला। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने कुत्तों को दौड़ाया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना से नाराज लोगों ने शव हसनपुर गजरौला मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव दीपपुर में सतवीर सिंह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। घर पर पशु भी पाले जाते हैं। 40 वर्षीय पत्नी राजवती रोजाना की तरह गांव की अन्य महिलाओं के साथ बुधवार सुबह को जंगल में पशुओं के लिए घास काटने गई थी। करीब 11:30 बजे राजवती अन्य महिलाओं से कुछ दूरी पर घास काट रही थी। इस दौरान करीब 12 से 15 आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन


आवाज सुनकर अन्य महिलाओं ने कुत्तों को भगाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाईं। जानकारी मिलने पर गांव के अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने कुत्तों को काफी दूर तक दौड़ाया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के प्रति आक्रोशित हैं लोग

लोग शव कब्जे में लेकर गजरौला हसनपुर मार्ग पर दीपपुर गेट के सामने पहुंच गए। मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों का कहना है कि घटना के जिम्मेदार वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए और आवारा कुत्तों को पकड़वाया जाए। कुत्तों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि नाराज लोगों ने जाम लगा रखा है। जाम खुलवाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed