{"_id":"6a7e2bdb59281e4eb7016ac8","slug":"amroha-steeped-in-the-spirit-of-patriotism-during-the-tricolour-rally-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-170510-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिरंगा रैली से राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अमरोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिरंगा रैली से राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को अमरोहा में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे और देशभक्ति गीतों के बीच निकली रैली से शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ज्योतिबाफुले चौक से शुरू हुई रैली शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह से भाग लिया।
रैली के दौरान वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा। लोगों से घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई। इस दौरान सामूहिक रूप से वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का गायन भी हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, पूर्व मंत्री मदन चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, धनौरा विधायक राजीव तरारा, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल और नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। एसपी लखन सिंह यादव व सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र समेत अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
शहीद स्मारक पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर युवाओं, महिलाओं, बच्चों और अधिकारियों ने सेल्फी ली। इसके बाद शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने तिरंगा प्रदर्शनी का अवलोकन कर राष्ट्रध्वज के इतिहास और महत्व की जानकारी ली।
विज्ञापन
डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत करना है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और घरों व कार्यस्थलों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन
पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि देश और प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैलियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सेनानियों को नमन किया। कहा कि आज हम जिस आजादी की सांस ले रहे हैं, उसके पीछे स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और बलिदान है।
-- -- -- -- --
घर-घर सम्मान से फहराएं राष्ट्रध्वज
धनौरा विधायक राजीव तरारा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रत्येक नागरिक की राष्ट्रभक्ति का महापर्व है। तिरंगा आजादी, एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। सभी लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं और राष्ट्रध्वज संहिता का पालन करें। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को नमन करते हुए देश की उन्नति में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।