फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: State bus collides with tractor-trailer carrying rice; bus driver killed, eight injured

अमरोहा: रोडवेज ने धान लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, बस चालक की मौत.. आठ घायल, पीछे से आ रही कार भी घुसी

Sun, 28 Sep 2025 11:36 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 11:36 AM IST
सार

गजरौला हाईवे पर हुए हादसे में हरदोई डिपो के रोडवेज बस चालक नजमुद्दीन की मौत हो गई। दिल्ली जा रही बस धान लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलट गई। इसी दौरान पीछे से आई कार भी बस में घुस गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Amroha: State bus collides with tractor-trailer carrying rice; bus driver killed, eight injured
गजराैला हाईवे पर हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

गजरौला हाईवे पर हादसे में हरदोई डिपो की रोडवेज बस चालक नजमुद्दीन (35) की मौत हो गई। दिल्ली जा रही रोडवेज बस की टक्कर से शहवाजपुर डोर के निकट आगे चल रहा धान लदा ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से उसका चालक घायल हो गया। बस का चालक उसमें में सवार सात यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


इस बीच पीछे से आई कार बस में घुस जाने से क्षतिग्रस्त हो गई। उसका चालक और सवार कार छोड़ कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बस चालक का शव मोर्चरी पर रखवाया।
विज्ञापन


हादसा शनिवार/ रविवार रात करीब 2.30 बजे शहवाजपुर डोर के निकट हुआ। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुभाष चौहान को सूचना मिली कि हाईवे पर हादसा हो गया है। वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखा हरदोई डिपो की रोडवेज हादसे में क्षतिग्रस्त है। बस में पीछे से कार घुसी है, लेकिन कार में कोई सवार नहीं था। बराबर में ही किनारे पर धान लदा ट्रैक्टर ट्रॉली पलटा हुआ पड़ा था। उसका चालक संभल के खानपुर निवासी मुख्तियार गंभीर रूप से घायल था।

उधर बस में सवार यात्री चीख पुकार मचा रहे थे। उनको तुरंत बाहर निकाला गया। चालक समेत सात यात्री घायल थे। ट्रैक्टर चालक, बस के घायल यात्रियों और चालक नजमुद्दीन (35) को तुरंत निकट के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मुख्तियार की हालत नाजुक होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया।

Trending Videos

हादसे के कारण हाईवे पर लग गया था जाम
हाईवे पर हादसे में बस सवार शानू शर्मा, राधा कृष्ण, रामनरेश, कृष्णा, शर्बती, जीवा, मंजूदा खान निवासी हरदोई घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक मुख्तियार घायल हो गए। हाईवे पर रात हादसे के कारण जाम लग गया था। दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन पर दूर-दूर तक लंबी लाइन लग गई।

पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस और दूसरी दिशा में पलटे पड़े धान लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को हटवाया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। उधर बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed