फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha's assistant commissioner GST awarded the best UP Ratna in Lucknow

लखनऊ में श्रेष्ठ यूपी रत्न से नवाजे गए अमरोहा के सहायक आयुक्त जीएसटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
Amroha's assistant commissioner GST awarded the best UP Ratna in Lucknow
Amroha's assistant commissioner GST awarded the best UP Ratna in Lucknow - फोटो : GAJRAULA
शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने और एक सौ से अधिक विद्यार्थियों को शैक्षिक व आर्थिक सहायता प्रदान कर कामयाबी की सीढ़ी पर चढ़ाने वाले अमरोहा के सहायक आयुक्त जीएसटी जेपी शुक्ला को श्रेष्ठ यूपी रत्न से सम्मानित किया गया। उनको यह पुरस्कार डिप्टी सीएम डॉ. ब्रजेश पाठक, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं देवरिया सांसद रमा पति राम त्रिपाठी ने दिया।
विज्ञापन

जेपी शुक्ला मूलरूप से प्रतापगढ़ की पट्टी तहसील क्षेत्र निवासी हैं। ग्रामीण अंचलों में पढ़ाई करने के बाद वह प्रयागराज आ गए। यहां से स्नातक किया। कई बार असफल होने और कड़े संघर्ष के बाद उन्होंने पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की। उनको सहायक आयुक्त जीएसटी के पद पर तैनाती मिली। इस समय वह अमरोहा जिले में तैनात हैं और गजरौला इकाई के सचल दल प्रभारी हैं। सरकारी नौकरी के साथ-साथ वह आर्थिक समस्या से जूझ रहे और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं। उनके प्रोत्साहन और आर्थिक मदद के कारण करीब एक सौ युवा अपनी मंजिल तक पहुंच गए। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उनका चयन श्रेष्ठ यूपी रत्न के लिए किया गया।
विज्ञापन

रविवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने उनको पुरस्कार दिया। इस कार्यक्रम में हमीरपुर के डीएम चंद्र भूषण त्रिपाठी, बांदा के डीएम अनुराग पटेल सहित 13 लोगों को दिया गया। श्रेष्ठ यूपी रत्न से नवाजे जाने के बाद जेपी शुक्ला ने कहा कि उनका शिक्षा को बढ़ावा देने का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed