फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Road accident two critical injured in Bus and car collide on National Highway

अमरोहा में सड़क हादसा: नेशनल हाईवे पर बस और कार की टक्कर, दो की हालत गंभीर

Mon, 07 Mar 2022 12:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 07 Mar 2022 12:02 PM IST
सार

अमरोहा में रोडवेज बस और कार की भिड़ंत हो गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Amroha Road accident two critical injured in Bus and car collide on National Highway
अमरोहा में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में नेशनल हाईवे स्थित रजबपुर बाईपास पर अमरोहा डिपो की बस और कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर के चलते बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, बस में सवार यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा गया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


यह हादसा नेशनल हाईवे स्थित रजबपुर में बाईपास पर हुआ। जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अमरोहा डिपो की बस दिल्ली से सवारी लेकर वापस लौट रही थी। जैसे ही बस रजबपुर में बाईपास पर पहुंची, तभी सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जबकि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में जयपुर निवासी अर्चित और फरीदाबाद निवासी आशीष सवार थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों नैनीताल के जिम कार्बेट पार्क से लौट रहे थे और कार को अर्चित चला रहा था। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को निकाल कर जोया के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने बस यात्रियों को दूसरे वाहनों में बैठाकर गंतव्य के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हाईवे से हटाकर कब्जे में ले लिया है। इसके बाद हाईवे पर जाम में फंसे वाहनों को सुचारू कराया। थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed