फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Rail Accident Sadbhavana Express narrowly escaped an accident

Amroha Rail Accident: मालगाड़ी के डिरेल होने के दौरान गुजर रही थी ये ट्रेन, ऊपर गिरे थे कुछ पत्थर; हादसा टला

Sun, 21 Jul 2024 01:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Jul 2024 01:00 PM IST
सार

गोंडा से गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी अमरोहा रेलवे स्टेशन के नजदीक पलट गई। मालगाड़ी के दस वैगन पलट गए। दो टैंकरों में केमिकल भरा था, जबकि आठ खाली बताए जा रहे हैं। हादसे से रेलवे ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर 34 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। 

विज्ञापन
Amroha Rail Accident Sadbhavana Express narrowly escaped an accident
amroha train accident - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा में जिस समय मालगाड़ी पलटी उससे चंद मिनट पहले सद्भावना एक्सप्रेस क्रॉस हुई थी। कुछ पत्थर उछल कर सद्भावना एक्सप्रेस के ऊपर भी जाकर गिरे। गनीमत रही सद्भावना एक्सप्रेस मालगाड़ी की चपेट में आने से बाल बाल बच गई। अगर सद्भावना एक्सप्रेस चपेट में आती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 6:45 बजे मालगाड़ी अमरोहा रेलवे स्टेशन से गुजरी थी। मालगाड़ी अप लाइन पर रफ्तार भर रही थी। जबकि सद्भावना एक्सप्रेस दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन


हादसा होने से चंद मिनट पहले दोनों ट्रेन एक दूसरे से क्रॉस हुई। सद्भावना के क्रॉस होते ही मालगाड़ी तेज धमाके के साथ रेलवे ट्रैक से पलट गई। थोड़ी देर में मालगाड़ी के करीब दस कंटेनर के (डिब्बे) दूर तक बिखर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत और बचाव का कार्य शुरू कराया
अमरोहा। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात रेल अधिकारी भी वहां पहुंच गए। एसडीएम सुधीर कुमार की ओर से हादसे की रिपोर्ट तैयार की।

जिसमें बताया कि शाम करीब सात बजे आवास विकास आवासीय कॉलोनी के निकट स्थित अप लाइन पर गेट संख्या 27 पर मालागाड़ी बेपटरी हुई है। देर रात राहत व बचाव कार्य के लिए पुलिस व प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर बुला ली गई हैं और कार्य शुरू करा दिया गया है।

 

ट्रैक के दोनों ओर है आबादी, हादसे के बाद दौड़े लोग
हादसा स्थल के दोनाें आबादी है। ट्रैक के एक ओर आवास विकास द्वितीय तो दूसरी ओर पुष्कर नगर मोहल्ला है। यहां से लोगों का आवागमन लगातार रहता है। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय वहां से कोई नहीं गुजर रहा था। वरना जनहानि भी हो सकती थी। उधर, हादसे के दौरान तेज धमाका होते ही लोगों में दहशत फैल गई है। धूल का गुब्बार उठने लगा। जिससे मौके पर अलग माहौल बन गया। मालगाड़ी पलटने का पता लगते ही लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed