{"_id":"5e00fddd8ebc3e879937bebe","slug":"amroha-protest-jpnagar-news-mbd3338572107","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां तो सालों से गूंज रहा चमन में अमन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां तो सालों से गूंज रहा चमन में अमन...
विज्ञापन
अमरोहा। अमन की नगरी दो दिन तक नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हिंसक विरोध का केंद्र रही, लेकिन लोगों की सूझबूझ से शहर की फिजा खराब नहीं हो सकी। शहर के छंगा दरवाजा में शनि देव का मंदिर और चांद तारा मस्जिद आसपास में हैं। रास्तें से गुजरने वाले लोगों की निगाहें मंदिर और मस्जिद को देखकर एकाएक ठहर जाती हैं। आस्थावान लोग श्रद्धापूर्वक शीश नवाते हैं, जबकि अजान की सदा गूंजने के साथ लोग नमाज भी अदा करते हैं। मोहल्ले के लोगों को अपनी इस विरासत पर फख्र है। हिंदू और मुसलमान अपने मसलों को इन्हीं के दर पर निपटाते भी हैं।
शहर का छंगा दरवाजा आजकल दोबारा चर्चाओं में है। यहां पर हिंदू और मुसलमान सदियों से एक साथ रहते आए हैं। आजादी के पहले से बना भगवान शंकर का मंदिर लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र है। यहां पर आसपास के घरों के लोग पूजन अर्चन करते हैं। कई दशक पहले श्री शनि देव भगवान की प्रतिमा रखी गई है। यहां पर लोग अपने आराध्य के समक्ष शीश नवाते हैं। वहीं इसके दीवार के बगल में चांद तारा मस्जिद बनी है। पेश इमाम जुनैद आलम ने बताया कि यह भाईचारे की निशानी है। हम लोग आपस में एक-दूसरे से बहुत करीब तक जुड़े हैं। किसी को कुछ होता है तो लोग सलाह लेने आते हैं। सभी मसलों को समझदारी से निपटाते हैं। भाईचारा का जीवंत मिसाल इस इलाके पर लोगों को फख्र है। मंदिर की कमेटी के संरक्षक विजय शर्मा ने बताया कि प्राचीन शिव मंदिर और श्री शनि देव मंदिर में लोग पूजन अर्चन करने आते हैं। अगल बगल में मंदिर और मस्जिद की दीवार है। मस्जिद के सामने के रहने वाले कक्षा नौ के छात्र वंश ने बताया कि मेरे दोस्त भी घर पर आते हैं तो उन्हें मंदिर और मस्जिद दिखाता हूं। मुझे अपने मोहल्ले की रिवायत पर नाज है। यहीं के रहने वाले मनोज जोशी ने बताया कि काम के बाद अधिकांश समय मंदिर और मस्जिद की दर पर गुजरता है।