फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Pradhan husband shot rivalry fighting for his life in hospital, one accused caught

Amroha: रंजिश में प्रधान पति को मारी गोली, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे जंग, एक आरोपी को पकड़ा

Mon, 20 Nov 2023 10:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 10:04 AM IST
सार

हसनपुर के सिरसा गुर्जर में घर के बाहर सो रहे प्रधान पति को गोली मार दी गई। इससे गांव में सनसनी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन
Amroha: Pradhan husband shot rivalry fighting for his life in hospital, one accused caught
हसनपुर में हत्या के बाद जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर में गंगा की रेती पर कब्जे को लेकर चली आ रही रंजिश के चलते ग्राम प्रधान पति को सोते समय गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। गोली मारने का आरोप पूर्व प्रधान पर लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


यह घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर की है। वर्तमान में राजेश्वरी देवी गांव की प्रधान है। रोजाना की तरह उनके पति ब्रह्मपाल सिंह अपने घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे जबकि परिवार के अन्य अंदर थे। घर की चारदीवारी और दरवाजा नहीं है। रविवार देर रात कुछ लोगों ने घर में घुसकर चारपाई पर सो रहे प्रधान पति पर ब्रह्मपाल सिंह के पेट में गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण जाग गए। हमलावर हमला करने के बाद फरार हो गए। घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान पर रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि प्रधान पति को रंजिश में गोली करने की बात सामने आई है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed