{"_id":"6913a3cb87d137022108cec5","slug":"amroha-police-tops-the-state-in-resolving-complaints-on-igrs-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-151343-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में अमरोहा पुलिस प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में अमरोहा पुलिस प्रदेश में अव्वल
Wed, 12 Nov 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। सरकार की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण करने में एक बार फिर अमरोहा पुलिस को प्रदेश स्तर की रैंकिंग में पहला स्थान मिला है। इसके अलावा रैंकिंग में जिले के 14 थाने में भी पहले नंबर पर रहे हैं। यह उपलब्धि एसपी अमित कुमार आनंद के कुशल निर्देशन में अक्तूबर 2025 की रैंकिंग में हासिल हुई है।
एसपी ने बताया कि शासन स्तर से आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों की समीक्षा की गई। अगस्त महीने की प्रदेश के सभी जिलों की रैंकिंग में अमरोहा को प्रथम स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि हर माह की तरह इस बार भी सभी जिलों की शिकायतों और निस्तारण की समीक्षा की गई। इसमें प्रदेश के सभी जिलों को अलग-अलग प्राप्त अंकों के आधार पर रैंक दी गई है। इसमें अमरोहा जिले को प्रथम स्थान मिला है।
उन्होंने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस शाखा द्वारा संबंधित थानों को प्रेषित की जाती है।समस्त थाना प्रभारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों की जांच आख्या ऑनलाइन दिए गए समय सीमा के अंदर संबंधित को भेजी जाती है और आवेदक पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट है कि नहीं। इसका फीडबैक आईजीआरएस शाखा में नियुक्त कर्मचारियों द्वारा लिया जाता है। आईजीआरएस शाखा में नियुक्त आरक्षी प्रदीप चौधरी, आरक्षी सारुल चौहान और आरक्षी प्रशांत चौहान ने लगन और निष्ठा से कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप अमरोहा जनपद अक्तूबर माह में आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश में अव्वल रहा है।
विज्ञापन
एसपी ने इन पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मालमू रहे कि इससे पहले जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर 2023 में भी जनपद पुलिस पहले स्थान पर रही थी। फरवरी 2024 में पहला स्थान प्राप्त किया था। इस बार जनपद को पूर्णाक 135 में से 135 अंक प्राप्त हुए है। लिहाजा जनपद पुलिस की कार्रवाई 100 प्रतिशत रही है।