फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha police alert regarding Prime Minister's visit to Ainchoda Kamboh

Amroha News: प्रधानमंत्री के ऐचोड़ा कंबोह आने को लेकर अमरोहा पुलिस अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Amroha police alert regarding Prime Minister's visit to Ainchoda Kamboh
अमरोहा। प्रधानमंत्री के ऐंचोड़ा कंबोह आगमन को लेकर जनपद पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा के लिहाज से संभल अमरोहा के सभी बॉर्डर को सील कर दिया गया है। बैरियर लगाकर फोर्स तैनात की गई है। देर रात डीएम-एसपी ने सुरक्षा के लिहाज से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सैदनगली, डिडौली और रजबपुर पुलिस को अपने बॉर्डर पर बेहद सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार आज संभाल के ऐचोड़ा कंबोह में रहेंगे। ऐंचोड़ा कंबोह क्षेत्र अमरोहा जिले से सटा हुआ है। ऐसे में अमरोहा पुलिस की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जिले का कुछ फोर्स भी संभल गया है। रविवार की देर शाम डीएम राजेश कुमार त्यागी और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने संभल-अमरोहा बॉर्डर पर पहुंचकर सुरक्षा के लिहाज से जायजा लिया। एसपी ने बताया कि ऐंचोड़ा कंबोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिहाज से जिले में पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है। किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed