फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha players won medals in state level weightlifting competition

राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अमरोहा के खिलाड़ियों ने झटके पदक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Amroha players won medals in state level weightlifting competition
अमरोहा जनता इंटर कालेज मूंढाखेड़ा में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते शिक्षक। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। जनता इंटर कालेज मूढ़ाखेड़ा के चार खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। कालेज पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले जनता इंटर कालेज मूढ़ाखेड़ा में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस दौरान बोलते हुए व्यायाम शिक्षक चंद्रमणि शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। 67 किग्रा भार वर्ग में रिशव कुमार ने रजत जीता तो अमन चौधरी ने सब जूनियर में रजत हासिल किया है। चौधरी पुष्पेंद्र ने जूनियर वर्ग में रजत हासिल किया। प्रयांकुल ने भी रजत पदक झटका। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि से कालेज परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान डॉ कुलदेव सिंह, रामपाल सिंह, मूलचंद, जितेंद्र, तेजवीर सिंह, महेशपाल, नेमपाल सिंह, सोमपाल सिंह, नरेश, संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed