{"_id":"63df5a9f43fedc2b842a2dbf","slug":"amroha-operation-half-dozen-trains-including-raja-rani-express-affected-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: राजा रानी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित, यात्रियों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: राजा रानी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित, यात्रियों को हुई परेशानी
Sun, 05 Feb 2023 12:58 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:58 PM IST
सार
कई ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। इंजीनियरों को बुलाकर पैनल के फैलियर को ठीक किया जा रहा है। जल्द ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा रेलवे स्टेशन पर पैनल फेल होने की वजह से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। जिस कारण ट्रंबा पैसेंजर, राजा रानी एक्सप्रेस सुपरफास्ट, दिल्ली पूर्णागिरि जनशताब्दी, आलाहजरत ,मालगाड़ी समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। रेलवे स्टेशन पर एकाएक कई ट्रेनें रुकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कई ट्रेनों के चलते बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफार्म पर खड़े हो गए। फिलहाल रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी और इंजीनियर पैनल की खामी को दुरुस्त करने में जुटे हैं। रेलवे स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 8:23 पर अचानक पैनल फेल हो गया है। जिस कारण सिग्नल नहीं मिलने चलते दिल्ली और मुरादाबाद की तरफ से आने वाली सभी ट्रेनों का संचालन रुक गया। कई ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। इंजीनियरों को बुलाकर पैनल के फैलियर को ठीक किया जा रहा है। जल्द ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन