फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha news More than 50 people got food poisoning after eating carrot halwa

50 से अधिक लोग हुए बीमार: UP के इस गांव में मचा कोहराम... अचानक गिरने लगे लोग, गाजर के हलवे से फूड प्वाइजनिंग

Sat, 22 Feb 2025 11:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 22 Feb 2025 11:02 AM IST
सार

दावा किया जा रहा है कि गाजर का हलवा नकली दूध और नकली मावे से तैयार किया गया था। जिसे खाने के बाद लोगों को फूड प्वाइजनिंग हुई है। बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना अमरोहा के डिडौली गांव की है।

विज्ञापन
Amroha news More than 50 people got food poisoning after eating carrot halwa
पुण्यतिथि कार्यक्रम में गाजर का हलवा खाने से 50 से अधिक लोगों को फूड प्वाइजनिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के डिडौली गांव में पुण्यतिथि कार्यक्रम में गाजर का हलवा खाने से 50 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। इसमें महिलाएं और बच्चों की संख्या अधिक है। हलवा खाते ही एक के बाद एक लोगों की तबीयत बिगड़ती चली गई। उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत के बाद लोग बेहोशी की हालत में गिरने लगे। तुरंत ही बीमार लोगों को अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मावा, खोया, पनीर, छेना समेत पांच पकवानों के सैंपल लिए। इसके अलावा जिस दुकान से मावा खरीदा गया था, वहां से भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए कुछ लोगों की सेहत में सुधार बताया जा रहा है, जबकि कुछ हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डिडौली गांव में सराफ कुलदीप गुप्ता का परिवार रहता है। गुरुवार को उनके दिवंगत पिता विनेश गुप्ता की पहली पुण्यतिथि थी। खाने पर रिश्तेदार, परिचित और ग्रामीणों को बुलाया गया था। दोपहर में लोगों ने खाना खाया। इसके कुछ देर बाद गाजर का हलवा खाने वाले महिला और बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। अचानक उन्हें उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने लगे। एक के बाद एक बड़ी संख्या में लोगों को बीमार होता देख पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल लोगों के होश उड़ गए। तुरंत ही बीमार लोगों को आसपास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

डॉक्टरों ने लोगों को फूड प्वाइजनिंग होने की बात कही है। दावा किया जा रहा है कि गाजर का हलवा नकली दूध और नकली मावे से तैयार किया गया था। जिसे खाने के बाद लोगों को फूड प्वाइजनिंग हुई है। बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

डीएम निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विनय कुमार अग्रवाल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुलदीप कुमार दीक्षित मौके पर पहुंचे और यहां से मावा, खोया, पनीर, छेना और गाजर के हलवे का सैंपल लिया।

इसके बाद टीम उसी दुकान पर पहुंची जहां से मावा खरीदा गया था। टीम ने यहां से भी मावे का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। सराफ कुलदीप गुप्ता ने बताया कि ज्यादातर बीमार लोग उनके परिवार और गांव के हैं। रिश्तेदारों को पुण्यतिथि में नहीं बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed