{"_id":"6570db4853010ab227062a7a","slug":"amroha-news-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-9922-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिगरी में सड़क पार करते तेंदुए को देख डरे कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिगरी में सड़क पार करते तेंदुए को देख डरे कार सवार
Thu, 07 Dec 2023 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 07 Dec 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। नगर से गांव तिगरी जा रहे कार सवार लोगों को सड़क पार करते तेंदुआ दिखाई दिया। जिसे देख कार सवार सहम गए। उन्होंने ग्रामीणों को गांव के निकट तेंदुआ होने की जानकारी दी। ग्रामीण खासी दहशत में हैं।
तिगरी निवासी पंडित गंगासरन शर्मा सहित चार लोग बुधवार की रात गजरौला आए थे। यहां से आठ बजे वापस गांव लौट रहे थे। कार सवार चारों लोग शिव प्रतिमा से आगे गांव की तरफ पहुंचे। इसी बीच उनकी नजर सड़क को पार कर रहे तेंदुए पर पड़ी। तेंदुआ काफी बड़ा था। उसके आकार को देख लग रहा था कि वह जवान तेंदुआ है। तेंदुए को सड़क पार करते देख दहशत के चलते कार के शीशे बंद कर लिए। दो डग में उसने सड़क पार कर दी। इसके बाद कार सवार लोग गांव में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी कि गांव के निकट तेंदुआ घूम रहा है। जिसे सड़क पार करते देखा गया है। गांव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण खासी दहशत में हैं।