फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha News Farmer dies after falling pillar of house

Amroha: मकान का पिलर गिरने से दब कर किसान की मौत, दो मकानों की गिरी दीवार

Tue, 11 Oct 2022 01:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 11 Oct 2022 01:25 PM IST
सार

चार दिन लगातार हुई बारिश के कारण कच्चे और पक्के सभी मकानों की दीवारों ने पानी पी लिया। जिन मकानों की छत मिट्टी की बनी है, उनमें नीचे पानी टपक रहा है। जिसके कारण मकानों की छत और दीवारें जवाब देने लगी हैं।

विज्ञापन
Amroha News Farmer dies after falling pillar of house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

मकान का पिलर गिर जाने से दब कर 50 वर्षीय किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उधर कुदैना में सगे भाइयों के मकान की छत गिरने से मलबे में दब कर हजारों का नुकसान हो गया।

विज्ञापन


चार दिन लगातार हुई बारिश के कारण कच्चे और पक्के सभी मकानों की दीवारों ने पानी पी लिया। जिन मकानों की छत मिट्टी की बनी है, उनमें नीचे पानी टपक रहा है। जिसके कारण मकानों की छत और दीवारें जवाब देने लगी हैं। प्रकृति की मार का सबसे बड़ा कहर खाद गुर्जर गांव में देखने को मिला। गांव निवासी 50 वर्षीय जतनपाल सिंह मंगलवार की सुबह नौ बजे चारा काटने की मशीन के नीचे से पशुओं के लिए डालने को चारा भर रहे थे। इसी बीच मकान का पिलर गिर गया। जिसके मलबे के नीचे दब कर वह बुरी तरह घायल हो गए। परिजन उनको उपचार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


उधर थाना क्षेत्र के गांव कुदैना चक में दो भाइयों के मकान की दीवार गिर गई। गांव निवासी मनोज व कमल सगे भाई हैं। सोमवार की रात दोनों भाइयों के परिवार पड़ोस में जाकर सो गए थे। उनको मकान की छत या दीवार गिर जाने की पहले से ही आशंका थी। रात 12 बजे दोनों के मकानों की छत गिर जाने से घर में रखा हजारों का सामान दबकर खराब हो गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि उनको अभी सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed