{"_id":"6527a133c5726897e20b5bc0","slug":"amroha-news-double-murder-anirudh-and-ratanpal-skull-was-broken-in-attack-2023-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Double Murder: क्रूरता की हदें पार... अनिरुद्ध पर किए थे सात वार; सिर की हड्डी, पसलियां भी हुईं चकनाचूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Double Murder: क्रूरता की हदें पार... अनिरुद्ध पर किए थे सात वार; सिर की हड्डी, पसलियां भी हुईं चकनाचूर
Thu, 12 Oct 2023 01:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:20 PM IST
सार
गुलालपुर के जंगल में फार्म हाउस पर डबल मर्डर की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। क्योंकि देवरिया में हुए खूनी संघर्ष में कई लोगों की जान चली जाने के बाद लोग प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
गजरौला में डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरोह जिले के गजरौला थाना इलाके के गंगापार के गांव गुलालपुर में फार्म हाउस पर अनिरुद्ध और रतनपाल की हत्या करते समय हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। घटनास्थल के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट निर्ममता को बयां कर रही है। हत्यारों ने धारदार भारी हथियार से अनिरुद्ध के सिर, कमर और सीने पर सात और नौकर रतनपाल नौ वार किए थे।
ताबड़तोड़ वार से दोनों के सिर की हड्डी और पसलियां टूट गई थीं। दिल को भी नुकसान हुआ था। सिर की हड्डी टूटने और अधिक खून बहने से ही दोनों की मौत हुई थी। डॉक्टर का अनुमान है कि हमलावरों ने किसी कुल्हाड़ी जैसे भारी हथियार से हमला किया था।
गजरौला थानाक्षेत्र में गंगापार के गांव गुलालपुर में स्थित फार्म हाउस में सोमवार की रात इस परिसर के मालिक गोलू उर्फ अनिरुद्ध और रतनपाल भाटी की धारदार हथियार के वार से हत्या कर दी गई। नौकर जीत सिंह पर भी हमला किया गया। वह गंभीर रूप से घायल है। उसे मेरठ में उपचार दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक गोलू उर्फ अनिरुद्ध मेरठ जनपद के मवाना थाना क्षेत्र के गांव सीना के रहने वाले मिंटू उर्फ स्वप्निल के छोटे बेटे थे। जबकि रतनपाल भाटी नोएडा में दादरी थानाक्षेत्र के बुड़ाकी गांव के रहने वाले चेतराम सिंह के बेटे थे। पुलिस ने अनिरुद्ध और रतनपाल के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

मंगलवार की रात करीब ग्यारह बजे डॉ. कुनाल और डॉ. आरिफ शमी के संयुक्त टीम ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक आरोपियों ने अनिरुद्ध उर्फ गोलू के शरीर पर सात वार किए थे। जबकि रतनपाल के शरीर पर नौ प्रहार किए गए।
इसके अलावा भी शरीरों पर चोट के निशान मिले हैं। सिर की हड्डी टूटने और अधिक खून बहने की वजह से दोनों की मौत हुई। वहीं, दिल को भी नुकसान हुआ था। दोनों के शरीर से बड़ी मात्रा में खून बह चुका था। हमलावरों ने किसी कुल्हाड़ी जैसे भारी व धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए थे।
डबल मर्डर की मुख्यालय तक गूंज
गुलालपुर के जंगल में फार्म हाउस पर डबल मर्डर की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। क्योंकि देवरिया में हुए खूनी संघर्ष में कई लोगों की जान चली जाने के बाद लोग प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
गुलालपुर के जंगल में फार्म हाउस पर डबल मर्डर की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। क्योंकि देवरिया में हुए खूनी संघर्ष में कई लोगों की जान चली जाने के बाद लोग प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
सीएम ले रहे पल-पल की अपडेट
सोमवार की रात थाना क्षेत्र के गांव गुलालपुर के रकबे में दिल को दहलाने वाली घटना हुई। बदमाशों ने मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव सीना निवासी अनिरुद्ध व गौतमबुद्ध नगर के दादरी थाना क्षेत्र बोड़ाकी गांव निवासी रतनपाल भाटी की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी। डबल मर्डर की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद डबल मर्डर को लेकर गंभीर हैं और पुलिस अफसरों से पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।

सप्ताह पूर्व भी हुआ था फार्म पर विवाद
फार्म स्वामी अनिरुद्ध व रतनपाल भाटी की बेरहमी से हत्या को अंजाम देने वाले हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर काम कर रही है। आसपास के लोगों से की गई पूछताछ और जांच पड़ताल में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। जिसमें पता चला है कि एक सप्ताह पूर्व अनिरुद्ध और रतनपाल भाटी का आसपास के लोगों से विवाद भी हुआ था।

लाठी डंडे चलने की नौबत आ गई थी। किसी तरह से मामला निपटा था। कहीं इस विवाद के तार तो हत्या से नहीं जुड़े हैं, पुलिस इस बिंदु पर भी काम कर रही है। उधर रतनपाल के एक परिचित का कहना है कि कुछ समय पहले रतनपाल पर जानलेवा हमला हुआ था और हमलावरों ने उसे अधमरा कर छोड़ा था। मगर पुलिस इस प्रकरण की जानकारी से इन्कार कर रही है।
ब्रजघाट में हुआ रतनपाल भाटी का अंतिम संस्कार
सोमवार की रात गुलालपुर के जंगल में फार्म पर सोते समय मौत के घाट उतारे गए फार्म स्वामी अनिरुद्ध व रतनपाल भाटी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को दे दिए गए। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया। जहां रतनपाल के शव का ब्रजघाट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया, वहीं अनिरुद्ध के शव को परिजन अपने गांव ले गए और वहीं पर अंतिम संस्कार किया।