फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha News Bulldozer run on illegal plotting in Amroha

Amroha News: अमरोहा में अवैध प्लॉटिंग पर गरजा बुलडोजर, कई निर्माण किए ध्वस्त

Fri, 07 Oct 2022 02:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 07 Oct 2022 02:22 PM IST
सार

प्रशासन का कहना है कि बिना मानचित्र के हो रहे निर्माण पर कार्रवाई जारी रहेगी। मानचित्र स्वीकृति के बाद ही किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
Amroha News Bulldozer run on illegal plotting in Amroha
अवैध प्लॉटिंग पर गरजा बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध प्लाटिंग वालो के खिलाफ बुलडोजर लगातार एक्शन ले रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में बिना मानचित्र के निर्माण कर रहे लोगों के खिलाफ कानून का बुलडोजर लगातार जारी रहेगा। कलक्ट्रेट बाइपास से कल्याणपुरा रोड पर नरेंद्र सिंह पुत्र गुरु प्रसाद सिंह द्वारा करीब 35 बीघा जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। जिसके बाद सदर एसडीएम ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर इस प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रशासन का कहना है कि बिना मानचित्र के हो रहे निर्माण पर कार्रवाई जारी रहेगी। मानचित्र स्वीकृति के बाद ही किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य होने दिया जाएगा। इस जमीन पर करीब 60 से 70 प्लाट काट दिए गए थे। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आज शहर में अवैध निर्माण के विरूद्ध अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 35 बीघा जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। यदि कोई भी इस तरह की प्लाटिंग करता है तो कानून का बुलडोजर उसके खिलाफ चलता रहेगा। इसलिए बिना वैध मानचित्र के प्लाटिंग कार्य न किया जाए। अन्यथा कानून तरीके से उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ अतरासी रोड स्थित बिना मानचित्र के बने एक निजी गार्डन व रेस्टोरेंट को भी बृहस्पतिवार को सीज किया गया है। रेस्टोरेंट के मालिक को कई बार मानचित्र बनवाने की चेतावनी दी गई लेकिन बावजूद इसके रेस्टोरेंट चालू रखने पर ये कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed