फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha national highway accident vehicle mowed down couple they died on spot

अमरोहा: नेशनल हाईवे पार करते वक्त वाहन ने दंपती को कुचला, मौके पर हुई मौत

Sat, 26 Feb 2022 01:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 26 Feb 2022 01:44 PM IST
सार

परिजनों के मुताबिक दंपती की शादी बीस साल पहले हुई थी। लेकिन उनके पास कोई बच्चा नहीं था। थाना अध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि मृतक सुरेश के भाई सतीश कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Amroha national highway accident vehicle mowed down couple they died on spot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमरोहा के डिडौली शुक्रवार की रात नेशनल हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने पति-पत्नी को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की रात हुआ। क्षेत्र के गांव जिबाई में बाबूलाल का परिवार रहता है। उनके बेटे सुरेश रोजमर्रा की मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। सुरेश (43) की पत्नी लता (40) मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल से चल रहा था।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब 12:30 बजे लता अचानक घर से निकल गईं। इसकी जानकारी मिलते ही सुरेश पत्नी लता को तलाश करते हुए हाईवे पर पहुंच गए। यहां उन्हें लता मिल गई। लिहाजा सुरेश पत्नी लता को साथ लेकर हाईवे पार रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर आ गए। आनन-फानन में दंपती के जिंदा होने की उम्मीद रखते हुए जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।


दंपती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक दंपती की शादी बीस साल पहले हुई थी। लेकिन उनके पास कोई बच्चा नहीं था। थाना अध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि मृतक सुरेश के भाई सतीश कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed