फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Municipality will conduct GIS survey before imposing tax

Amroha News: टैक्स लगाने से पहले जीआईएस सर्वे कराएगी अमरोहा पालिका

Fri, 08 Aug 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 08 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Amroha Municipality will conduct GIS survey before imposing tax
अमरोहा। नगर पालिका एक बार फिर जीआईएस सर्वे कराने की तैयारी में हैं। पुरानी और नई आबादी समेत 50 हजार घरों का जीआईएस सर्वे कराकर गृहकर लगाया जाएगा। अफसरों के मुताबिक जीआईएस सर्वे में कोई भी जालसाजी नहीं हो सकती है। इसमें जितना मकान का दायरा होगा उतना ही रिकार्ड में आएगा। इसके बाद क्षेत्र के भवनों से कर वसूली बढ़ेगी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में करीब 50 हजार आवासीय संपत्तियां हैं। पिछले दिनों नगर पालिका ने टैक्स बढ़ाया था। अभी तक 24 मीटर चौड़े मार्ग पर स्थिति आरसीसी छत समेत पक्के भवन पर अधिकतम दो रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से टैक्स लिया जाता था जबकि कच्चे छत वाले भवन पर अधिकतम एक रुपये प्रतिवर्ग फीट के हिसाब से टैक्स निर्धारित था। हालांकि नई दरों के अनुसार 24 मीटर चौड़े मार्ग पर आरसीसी भवन पर टैक्स दो रुपये प्रतिवर्ग फीट से बढ़ाकर 2.60 रुपये, कच्चे भवन पर एक रुपये से बढ़ाकर अधिकतम 2.10 रुपये तक और न्यूनतम 1.50 रुपये प्रतिवर्ग फीट कर दिया है।
विज्ञापन

ऐसे ही 12 से 24 मीटर तक वाले रास्तों पर मौजूद आरसीसी छत समेत पक्के भवन और प्रतिष्ठानों पर डेढ़ रुपये से लेकर सवा दो रुपये तक निर्धारित किया है। वहीं, कच्चे मकान पर एक रुपये वर्ग फुट से लेकर 1.60 रुपये तक कर दिया गया है। वैसे ही नौ मीटर तक चौड़े मार्ग पर अभी तक आरसीसी पक्की छत वाले भवन पर 1.25 रुपये प्रति वर्ग फीट और कच्चे भवन पर न्यूनतम 60 रुपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से टैक्स दरें तय की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नगर पालिका भी नई व्यवस्था बनाने में जुट गई है। नई योजना के मुताबिक ऑनलाइन मोड पर सभी सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। लोग अपने मोबाइल पर बिजली बिल की तरह गृह व जलकर जमा कर सकेंगे, किसी को आफिस जाकर चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोग घरों से ही गूगल पे या फोन पे के माध्यम से ही जल-गृहकर जमा कर सकेंगे।

- सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका में 45 गांव जुड़ गए हैं जबकि बड़ी संख्या में नई आबादी बसी है। पिछले दिनों नगर पालिका की ओर से टैक्स बढ़ाया गया है। शहर में ओवरऑल 50 हजार संपत्तियां हैं। इन संपत्तियों का जीआईएस सर्वे कराया जाएगा। इस सैटेलाइट सर्वे से संपत्तियों का सटीक सर्वे हो सकेगा। जिसके आधार पर लोगों पर टैक्स तय किया जाएगा।। इस सर्वे के बाद कोई भी आरोप-प्रत्यारोप नहीं लग सकेगा। - डॉ. बृजेश सिंह, ईओ अमरोहा नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed