फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: More than twenty youths showed hooliganism, fired three rounds, see VIDEO

चौकी के पास जमकर फाइट: बीस से अधिक युवकों ने दिखाई गुंडई, तीन राउंड फायरिंग..दहशत में परिवार, देखें VIDEO

Tue, 23 Apr 2024 05:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 23 Apr 2024 05:57 PM IST
सार

अमरोहा में चौकी के पास बीस से अधिक युवकों ने किसान के घर को घेरकर खूब गुंडई दिखाई। उन्होंने फायरिंग कर दहशत भी फैलाई। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन
Amroha: More than twenty youths showed hooliganism, fired three rounds, see VIDEO
अमरोहा में मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बीस से अधिक युवकों ने किसान के घर को घेरकर खूब गुंडई दिखाई। गाली-गलौज की और तीन राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना के बाद किसान का परिवार दहशत में है। घटना कैलसा बॉर्डर चौकी से महज तीन सौ मीटर दूर की है। यहां पर किसान पदम सिंह का परिवार रहता है।

विज्ञापन


उनके बेटे अजय दिल्ली में नौकरी करते हैं। घर पर पदम सिंह अपनी पत्नी और पुत्रवधू के साथ रहते हैं। सोमवार की रात करीब 8:30 बजे बाइक और कारों से बीस से अधिक युवक पहुंचे। घर का दरवाजा खुलवाने के लिए शोर मचाया और गाली-गलौज की। घर में मौजूद लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन


आरोपियों ने किसान के बेटे अजय को बाहर भेजने के लिए आवाज लगाई और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपियों ने ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की और धमकी देते हुए भाग गए। घटना के बाद किसान का पूरा परिवार दहशत में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद पीड़ित किसान पदम सिंह शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचे तो वहां से भगा दिया गया। बाद में मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। जिसके बाद का अंजलि कटारिया और थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह मौके पर पहुंच गए।


पुलिस ने पूरी घटना की जांच पड़ताल की और सीसीटीवी फुटेज चेक किए। फुटेज के आधार पर पीड़ित परिवार ने चार युवकों को पहचान का दावा किया है।

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में पदम सिंह की तहरीर पर उक्सी रायपुर के रहने वाले सिंकल, मान, अमरोहा मंडी गेट के सामने कॉलोनी में रहने वाले विक्रांत, सत्येंद्र, तनुष और नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के रजाकपूर निवासी रवि और उनके 15 से 20 अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed