फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: More than 50 fell ill after eating buckwheat flour puri, rushed to hospital amidst vomiting and diarrh

Amroha: कुट्टू के आटे की पूड़ी खाने से 50 से अधिक बीमार, उल्टी-दस्त के बीच अस्पताल पहुंचाए, मच गई अफरा तफरी

Fri, 08 Mar 2024 07:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 07:57 PM IST
सार

हसनपुर में कुट्टू के आटे से बनी सामग्री खाने के बाद 50 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से अधिकांश की हालत गंभीर है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
Amroha: More than 50 fell ill after eating buckwheat flour puri, rushed to hospital amidst vomiting and diarrh
हसनपुर अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : संवाद

विस्तार

हसनपुर में महाशिवरात्रि के पर्व व्रत के दौरान कुट्टू के आटे की पकौड़ी और पूड़ी खाने से 50 सौ से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त व शरीर में कंपन होने पर लोग डॉक्टरों के पास भागे। अधिकांश लोगों को हालत गंभीर होने पर अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच जुटे हैं।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग होने की बात कही है। लोगों में दहशत का माहौल है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। जिन-जिन दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा गया है। उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर व्रत रखने वाले शिव भक्तों ने बाजार से खरीद कर कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ियां एवं पूड़ी का प्रसाद खाया था।
विज्ञापन


झारखंड महादेव शिव मंदिर के मैदान पर लगाए गए भंडारे में भी कुछ लोगों ने कुट्टू की पकौड़ी का सेवन किया। जिसके खाते ही करने से लोग बीमार होने शुरू हो गए। जिनके पेट में दर्द एवं उल्टी की शिकायत होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पांच से अधिक लोग बीमार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें से 20 से अधिक लोगों को अस्पताल ले जाया गया। दस से अधिक लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया। कुट्टू के आटे का सेवन करने से नगर के मोहल्ला कोट पूर्वी रहरा रोड निवासी आकाश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अमरीश अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, दिव्यांश अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, राम अवतार अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, रुबी अग्रवाल की तबीयत बिगड़ गई। 


इसके अलावा निशू अग्रवाल, लविश अग्रवाल, राघव अग्रवाल, यादराम सिंह, कपिल कुमार, निवेश कुमार, साकेत कुमार, अनीता देवी आदि समेत 50 से अधिक लोग बीमार हो गए। बीमार होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खाद सुरक्षा अधिकारी पीके जयंत का कहना है कि जिन दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा गया है। उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। कुट्टू करने का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed