फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Minor girl found unconscious, case registered against two, minor arrested

Amroha: उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में मिली पीड़िता, दो पर केस... नाबालिग गिरफ्तार

Sat, 27 Dec 2025 03:15 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रजबपुर (अमरोहा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रजबपुर (अमरोहा)। Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 27 Dec 2025 03:15 PM IST
सार

किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद परिजनों सन्न हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Amroha: Minor girl found unconscious, case registered against two, minor arrested
अमरोहा पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : साेशल मीड़िया

विस्तार

घर से उपले थापने गई किशोरी के साथ गांव के ही अभियुक्तों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों में एक नाबालिग भी है। परिजनों को किशोरी एक खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। मामले में अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। शुक्रवार की शाम किसान की 15 वर्षीय बेटी गांव के बाहर ग्राम समाज की खाली पड़ी जमीन में उपले थापने गई थी। लेकिन देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने किशोरी को तलाश किया तो वह थोड़ी दूर स्थित खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली।
विज्ञापन


किशोरी के कपड़ों व शरीर पर खून लगा हुआ था। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले को गंभीरता से लेकर एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर फोरेंसिक व डॉग स्क्वाॅड टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


होश में आने पर किशोरी ने अपने परिजनों की मौजूदगी में पुलिस को बताया कि अमान और उसके नाबालिग साथी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। विरोध करने पर मारपीट की गई। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास शुरू हो गए। लेकिन, किशोरी के परिजनों ने समझौता करने से इन्कार कर दिया।


सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर अमान और उसके नाबालिग साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed